फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   villagers protest in sambhal

गांव में फैली गंदगी को लेकर भड़के ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
villagers protest in sambhal
संभल। पवांसा गांव में ग्रामीणों ने गंदगी को लेकर रोष जताया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में साफ सफाई कराई जाए। जिससे संक्रमण फैलने का अंदेशा न रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई है। इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पवांसा गांव के ग्रामीण एकत्र हुए और ब्लॉक कर्मचारी व अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में काफी समय से गंदगी पनप रही है। जगह जगह कीचड़ और जलभराव के हालात हैं। संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा है। लगातार लोगों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक तरफ कोरोना संक्रमण है और दूसरी तरफ गंदगी से होने वाली बीमारियों का अंदेशा है। यदि इस समय कोई बीमार हो गया तो अस्पताल में भर्ती होने की भी पूरी तरह व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों के लिए दिक्कत ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत सचिव पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सफाई कराने की मांग उठाई है। इस दौरान पिक्कू राघव, अकिंत श्रीवास्तव, मोहित कठैरिया, विवेक राघव, केशव कठैरिया, अंशुल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सुधा रानी, शशि देवी, शंकर गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विपिन कुमार, आरिफ, पप्पू सिंह, इंद्रपाल सिंह, शिवम कुमार आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed