{"_id":"66760a735dae22d1000ea3b6","slug":"villagers-do-not-want-consolidation-in-the-village-most-of-the-land-is-full-of-pits-from-brick-kilns-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111603-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्रामीण नहीं चाहते गांव में चकबंदी हो, ईंट भट्ठों के गड्ढों से भरी हैं ज्यादातर जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्रामीण नहीं चाहते गांव में चकबंदी हो, ईंट भट्ठों के गड्ढों से भरी हैं ज्यादातर जमीन
Sat, 22 Jun 2024 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव मिलक धुरैटा में ग्रामीण चकबंदी नहीं होने की मांग कर रहे हैं। कारण है इस गांव में ईंट भट्ठों की संख्या ज्यादा होने के चलते 50 प्रतिशत से ज्यादा जमीन गड्ढों में तब्दील हो गई है। यदि ऐसे में चकबंदी होती है तो उन किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा जिनकी जमीन कृषि योग्य हैं। इसलिए लगातार चकबंदी नहीं किए जाने की मांग की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार चकबंदी सीओ राजकुमार वर्मा टीम के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इस बैठक में ग्रामीणों ने प्रस्ताव रखा कि चकबंदी नहीं की जानी चाहिए। इसके लिए कैसे प्रक्रिया पूरी करनी है यह ग्रामीणों को जानकारी दी गई है। जिससे उनकी मांग को स्वीकार किया जाए। सीओ चकबंदी ने बताया कि गांव मिलक और मिलक धुरैटा के ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं कि चकबंदी नहीं की जाए। क्षेत्र का टीम ने निरीक्षण किया है। इसमें यह बात भी सामने आई है कि ईंट भट्ठे के गड्ढे ज्यादा हैं। बस्ती के नजदीक जमीन पहुंच गई हैं। इसलिए ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। आगे जो भी प्रस्ताव आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ चकबंदी के सामने हुई कहासुनी, बाद में हुआ पथराव
गांव मिलक धुरैटा में जिस समय सीओ चकबंदी ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी दो लोगों में परिवारिक जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। इसमें एक पक्ष का अखिलेश घायल हुआ है। दूसरे पक्ष ने भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश का अपने परिवार के लोगों के साथ ही जमीन को लेकर विवाद है। इसी के चलते मारपीट और पथराव हुआ है। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जमीनी को लेकर विवाद की जानकारी मिली है।