{"_id":"65dfa59a1a9c79354b0c34bb","slug":"villagers-demonstrated-over-non-availability-of-cho-and-pharmacist-at-health-sub-centre-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-108236-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सीएचओ, फार्मासिस्ट के न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सीएचओ, फार्मासिस्ट के न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ व फार्मासिस्ट बुधवार को बिना अवकाश गायब रहे। जिससे दवाई लेने पहुंचे मरीज आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आए दिन उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ और फार्मासिस्ट बिना छुटटी के अपने घर पर बैठे रहते हैं। जबकि ग्रामीणों को दवाई लेने के लिए गांव के ही अपंजीकृत क्लीनिक के संचालकों का सहारा लेना पड़ता है। बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह में दो-चार बार ही यह कर्मी आ पाते हैं। उप जिलाधिकारी को भी फोन करके दोनों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान रितिक राजपूत, सोनू कुमार, मुस्तकीम अहमद, रविंद्र सिंह, वाहिद हुसैन, सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, राहुल कुमार आदि रहे।