फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers caught two stealing from tubewell and washed them

ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से चोरी करते दो को पकड़कर धुना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two stealing from tubewell and washed them
थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम मऊअस्सु के जंगल में ट्यूबवेल तथा मेंथा टंकी से चोरी करते समय दो युवकों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे गांव मऊअस्सू में दो युवक ट्यूबवेल और मेंथा टंकी से सामान चोरी कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और दोनों को पकड़ लिया। चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलीम, सौलत निवासी गांव जनेटा बताया है। आरोपियों के पास से पुलिस को पानी की फ्लंच, बैंड, लोहे के बोल्ट, जंजीरें, कप्लिंग, रॉड सहित मेंथा टंकी व ट्यूबवेल का लगभग एक क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed