{"_id":"67a7b3cc76da0da5780ad83b","slug":"villagers-are-angry-over-breaking-of-shivling-and-burning-of-clothes-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119115-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिवलिंग खंडित करने और वस्त्र जलाने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिवलिंग खंडित करने और वस्त्र जलाने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति।
- फोटो : मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति।
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गोंजनी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार की देर रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में मूर्ति खंडित कर दी। वस्त्र भी जलाए जला दिए। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रोष पनप गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देररात में ही असामाजिक तत्वों ने यह घटना अंजाम दी है। मूर्ति खंडित करने के बाद वस्त्र जलाए गए हैं। इस घटना की जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब ग्रामीण पूजन करने के लिए मंदिर पहुंचे। मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने के लिए मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है। इस दौरान सुमित भारद्वाज, योगेश, सौरभ, पंकज, पप्पू त्यागी आदि समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।