{"_id":"6ab1928187e22c33ea021d18","slug":"villagers-anger-erupts-over-a-road-left-incomplete-for-35-years-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140831-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 35 साल से अधूरे पड़े रास्ते को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 35 साल से अधूरे पड़े रास्ते को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में विकास कार्यों की अनदेखी से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 साल पुराने एक कच्चे रास्ते के निर्माण और गांव में साफ-सफाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य कच्चे रास्ते का निर्माण 35 साल बाद भी नहीं हो सका है। यह मार्ग मोहर्रम के जुलूस के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन बरसात में इसकी हालत खराब हो जाती है। गांव के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था ठप है।
मोहम्मद नासिर ने बताया कि विधायक-सांसद ने इस रास्ते पर ध्यान नहीं दिया। जिला पंचायत ने भी गांव के विकास में रुचि नहीं ली। गंदगी के कारण बदबू आती है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान रिफ्त, मोहम्मद नसीम, नाजिर, मोहम्मद शारिक, शौकत अली, हुसैन अहमद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत पवांसा अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि गोविंदपुर में जिस रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही है। वह रास्ता पंचायत विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।