फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager sleeping in temple shot dead in tree dispute

पेड़ों के विवाद में मंदिर पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, साधु को लाठी डंडो से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villager sleeping in temple shot dead in tree dispute
धनारी(संभल)। जिले में जहां मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा था वहीं सोमवार की रात मंदिर में एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या और साधु को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव बहीपुर में मंदिर पर सो रहे ग्रामीण की धर्मस्थल के पेड़ों के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही हत्यारों ने एक साधु को भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने हत्या के आरोप में मंदिर परिसर में बने भवन की दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे दूसरे साधु को हिरासत में लिया है। वहीं, मृतक के बेटे भानु प्रकाश के मुताबिक मंदिर परिसर में खड़े पेड़ों को लेकर दोनों साधुओं में विवाद चल रहा था। भानुप्रकाश ने आरोपी साधु, एक ग्रामीण व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना धनारी के गांव बहीपुर में आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर परमानंद देवी का मंदिर है। मंदिर में साधु पूरन गिरि और योगी निधि गिरि रहते हैं। मंदिर परिसर में खड़े पेड़ों को लेकर दोनों साधुओं में विवाद चल रहा है। पास के गांव कैल की मढ़ैया निवासी राजेंद्र सिंह का मंदिर पर आना जाना था।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह पूरन गिरी के पक्ष में रहता था। साधु पूरन गिरी दूसरे साधु के डर के कारण राजेंद्र सिंह को अपने पास सोने के लिए बुला लेता था। सोमवार की रात साधु पूरन गिरि व राजेंद्र सिंह मंदिर परिसर में बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा साधु योगी निधि गिरि मंदिर परिसर में बने भवन की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहा था। साधु पूरन गिरि ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ लोग मंदिर में आए और चारपाई पर सो रहे ग्रामीण राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली ग्रामीण के माथे व तीन गोलियां गर्दन के आसपास लगी थीं।

साधु पूरन गिरी ने विरोध किया तो आरोपियों उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। वहीं, शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। साधु पूरन गिरि के मुताबिक उन्हें नकाब बांधे दो लोग दिखाई दिए। घायल साधु पूरन गिरि ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर परिसर में पड़ताल की तो दूसरी मंजिल में साधु योगी निधि गिरि का कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उन्हें हिरासत में लिया है। मृतक राजेंद्र सिंह के बेटे भानुप्रकाश ने मंदिर के साधु योगी निधि गिरि, गांव बहीपुर निवासी सतीश चंद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed