{"_id":"5d72b5ec8ebc3e014b5f91f1","slug":"villager-protest-to-kidnaping-girl-sambhal-news-mbd321233026","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी न होने और आरोपी पकड़ नहीं जाने पर सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की बरामदगी न होने और आरोपी पकड़ नहीं जाने पर सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल में सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते मिर्जापुर ककरौआ के लोग।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ के ग्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस पर आरोपियों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही किशोरी को बरामद करने की मांग की है। जल्द समाधान न होने पर आंदोलित होने की चेतावनी दी है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर नखासा पुलिस के खिलाफ गांव मिर्जापुर ककरौआ के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया। साथ ही किशोरी की बरामदगी करने की मांग की। दरअसल एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी को 31 जुलाई को असमोली थाना क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी बब्बू सिंह, छिद्दा, शीशपाल और नीरज बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। नखासा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अब तक न किशोरी को बरामद किया है और न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार धमका कर फैसला करने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस को इस मामले में कई बार अवगत करा चुके लेकिन पुलिस सुनवाई करने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर किशोरी बरामद नहीं की गई तो ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ आंदोलित करने को मजबूर होंगे। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि उनके प्रदर्शन के दौरान कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।