फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Queen Kaikeyi was led astray.

Sambhal News: मंथरा के बहकावे में आई रानी कैकेयी, श्रीराम को मिला 14 साल का वनवास

Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Queen Kaikeyi was led astray.
जुनावई। कस्बे में चल रही रामलीला में शनिवार रात कैकेयी - मंथरा संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंचन में मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी के राजा दशरथ से दो वरदान मांगने का प्रसंग दिखाया। राम वनवास का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। मंचन के दौरान पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन




मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ अपने दरबार में मंत्रियों, महर्षि वशिष्ठ और नगर के विद्वानों के साथ श्रीराम के राजतिलक पर चर्चा करते हैं। राजतिलक की तैयारी से पूरे अयोध्या में खुशी का माहौल रहता है। इसी बीच दासी मंथरा रानी कैकेयी को भड़काती है और उन्हें राजा दशरथ से पहले दिए गए दो वरदान मांगने की सलाह देती है। मंथरा की बातों में आकर कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ के पहुंचने पर वह उनसे पहला वरदान भरत का राजतिलक और दूसरा श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने के रूप में मांगती हैं। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ दुखी हो जाते हैं लेकिन वचन से बंधे होने के कारण वह असहाय नजर आते हैं। बाद में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी वन को चले जाते हैं। इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा, भीमसेन यादव, अवनेश कुमार, संजय शर्मा, अविनाश पुरी, जयप्रकाश शर्मा, सोमवीर, कौजी राम, वीरेश शर्मा, भुवनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed