{"_id":"6add183504607eed810ffbf4","slug":"funds-from-the-mlas-discretionary-grant-were-spent-on-public-drinking-water-stations-and-streetlights-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142360-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विधायक निधि की धनराशि प्याऊ और लाइट पर लगाई लेकिन सुध लेना भूल गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विधायक निधि की धनराशि प्याऊ और लाइट पर लगाई लेकिन सुध लेना भूल गए जिम्मेदार
Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि की धनराशि खूब खर्च की गई है लेकिन इस खर्च की गई धनराशि के उपकरणों की फिर सुध नहीं ली गई। सपा के तीन विधायक हैं और भाजपा की एक विधायक ने जो रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगवाई हैं उसमें काफी बंद पड़ी हैं। बात प्याऊ की करें तो यही स्थिति इनकी बनी हुई है। एक बार लगने के बाद दोबारा से सुध नहीं ली जाती। लोगों ने भी सवाल उठाए हैं कि जो जरूरी काम हैं उनको नहीं कराया गया। यदि प्याऊ और लाइट लगवाई हैं तो इनकी मरम्मत भी होनी चाहिए। जिससे आम जनता को लाभ मिल सके।
जिले में संभल से इकबाल महमूद, असमोली से पिंकी यादव और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से रामखिलाड़ी यादव सपा के विधायक हैं। जबकि चंदौसी में भाजपा की विधायक व राज्यमंत्री गुलाब देवी हैं। सपा के विधायकों ने खूब खर्च किया है। हाईमास्ट लाइट, प्याऊ सबसे ज्यादा लगवाए हैं। इसके अलावा सड़क, खड़ंजा और स्वच्छता पर भी काम किया है। भाजपा विधायक ने सड़कों का काम कराया है पर दिल खोलकर खर्च नहीं किया। उनकी निधि में अभी भी सबसे ज्यादा धनराशि बाकी है।विधायकों ने हाईमास्ट लाइट और प्याऊ जो लगवाए हैं। उन हाईमास्ट लाइट और प्याऊ की स्थिति यह बनी हुई है कि यह खराब होने के बाद मरम्मत को तरस जाते हैं। इन चारों विधायकों ने करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की विधायक निधि बाकी है। भाजपा की विधायक ने दिल खोलकर खर्च नहीं किया है इसलिए उनकी निधि में 7.17 करोड़ रुपये हैं।