{"_id":"61a3e12f42eedb203d5b363f","slug":"villager-injured-in-accident-dies-during-treatment-chandausi-news-mbd410952871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बबराला। हादसे में घायल गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हुल्काबाद निवासी ग्रामीण की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। रविवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
26 नवंबर को थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव भगता नगला के निकट बाइक सवार जिला बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव दादरा निवासी हेतराम और गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हुल्काबाद निवासी हरिओम को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सीएचसी में चिकित्सक ने हेतराम को मृत घोषित कर दिया था तथा हरिओम की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन हरिओम को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए थे।
शनिवार की शाम करीब छह बजे हरिओम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।