{"_id":"60e8a0588ebc3e13547672ed","slug":"villager-beaten-to-death-for-opposing-abuse-sambhal-news-mbd395145729","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौच करने का विरोध करने पर ग्रामीण को पीटा, उपचार से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली-गलौच करने का विरोध करने पर ग्रामीण को पीटा, उपचार से पहले मौत
विज्ञापन
संभल/मढ़न। जुुए में हार-जीत के बाद आपस में गाली-गलौज का विरोध करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार शाम पांच बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में कुछ लोग खाली प्लॉट में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुआरियों में हार जीत को लेकर गाली-गलौज हो गई। मौके पर पहुंचे गांव निवासी यामीन (45) पुत्र यासीन ने गाली-गलौज का विरोध किया। इसी बात पर जुआ खेल रहे लोगों ने यामीन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
मृतक की पत्नी महरुल निशा का आरोप है कि उसके पति को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति पशु व्यापार करते थे। वहीं, थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गांव रतुपुरा में एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ, संभल