फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Village head's seal is being used illegally

अवैध तरीके से ग्राम प्रधान की मोहर का किया जा रहा इस्तेमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Village head's seal is being used illegally
चंदौसी। मंडी समिति स्थित डबल फाटक के पास जनसेवा केंद्र पर प्रधानों की फर्जी मोहर बनाकर आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर गांव मौलागढ़ के ग्राम प्रधान को जानकारी पुलिस लेकर पहुंच गए। पुलिस एक जनसेवा केंद्र संचालक के हिरासत में कोतवाली ले गई। जबकि दूसरा जनसेवा केंद्र संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ के ग्राम प्रधान विजय सिंह ने थाने में दी तहरीर कहा है कि मंडी समिति स्थित डबल फाटक के पास कुछ जनसेवा केंद्र संचालकों ने उनके नाम की फर्जी मोहर बना रखी है। जिससे वह अवैध तरीके से अवैध वसूली कर फर्जी आधार कार्ड बना रहे हैं। उनकी मोहरों को गलत व फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। जनसेवा केंद्र संचालक उनकी मोहर व हस्ताक्षर के नाम पर ग्राहक से पांच सौ रुपये अवैध रूप से ले लेते हैं। ग्राम प्रधान अवैध तरीके से मोहर का इस्तेमाल करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed