फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   videon viral of dpro in sambhal

वीडियो वायरल कर ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ पर लगाया घूस लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
videon viral of dpro in sambhal
बहजोई। वीडियो वायरल कर ग्राम प्रधान की ओर से डीपीआरओ पर स्टे के बावजूद वित्तीय अधिकार बहाल न किए जाने की बात कहते हुए घूस लेने का आरोप लगाया गया है। मामला विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत ब्यौरा का है।
विज्ञापन

गुरुवार को विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत ब्यौरा के ग्राम प्रधान विद्याराम की ओर से एक वीडियो वायरल करते हुए वित्तीय अधिकार बहाल किए जाने को लेकर घूस लेने का आरोप लगाया गया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि अनियमितता बरते जाने के आरोप में बीते दिनों ग्राम पंचायत के संचालन को लेकर वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उच्च न्यायालय की ओर से पूरे मामले में स्टे मिल गया था। इसकी छाया प्रति डीपीआरओ दफ्तर में 04 सितंबर 2020 को उपलब्ध करा दी गई थी। बावजूद इसके वित्तीय अधिकार बहाल नहीं किए गए। कई बार कहने पर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। आरोप है कि एडीओ पंचायत को भी धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में 12 सितंबर 2020 को भी डीपीआरओ दफ्तर में धनराशि की मांग की गई थी। शाम के समय डीपीआरओ दफ्तर जाकर धनराशि दी गई थी। इसकी वीडियो वायरल की गई है। वहीं डीपीआरओ की ओर से पूरे मामले में वायरल की गई वीडियो को फैक बताया गया है और धनराशि लेने की बात को सिरे से नकार दिया गया है।
वित्तीय अधिकार बहाल करने को लेकर घूस लेने का आरोप निराधार है। कोई फैक वीडियो वायरल की गई है। किसी भी ग्राम प्रधान से कोई धनराशि नहीं ली गई है।
जाहिद हुसैन, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला संभल।
वीडियो वायरल होने के बाद 17 सितंबर को एडीओ पंचायत को गांव भेजकर वित्तीय अधिकार बहाली का पत्र दिया गया है।
विद्याराम, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत ब्यौरा, विकासखंड रजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed