फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   video of two men drowning while bathing in Ganges in sambhal

UP: गंगा में नहा रहे दो युवकों के डूबने का लाइव Video, बहती धार में चीखने व हाथ से इशारा कर बचाई दोनों ने जान

Thu, 05 Jun 2025 08:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

अलीगढ़ के द्वारकाधीश मंदिर के पास नगला अजीरा के रहने वाले समेत कई युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसके बाद उनके साथी सोनू पुत्र नेता उम्र 22 वर्ष उसका दूसरा साथी छोटे पुत्र धर्मवीर उम्र 21 वर्ष गहरे पानी की ओर चले गए और दोनों डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर शराबा कर स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी।

विज्ञापन
video of two men drowning while bathing in Ganges in sambhal
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर सुबह 6:25 मिनट के करीब गंगा में स्नान कर रहे दो युवक गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे। गंगा की बहती धार में चीखने व हाथों का इशारा करते देख गंगा घाट किनारे खड़े श्रद्धालु व स्थानीय गोताखोर नाव के जरिए गंगा में पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को स्थानीय गौताखोर मोहनलाल व उनके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। गंगा में डूबने का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि जिला अलीगढ़ के द्वारकाधीश मंदिर के पास नगला अजीरा के रहने वाले समेत कई युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसके बाद उनके साथी सोनू पुत्र नेता उम्र 22 वर्ष उसका दूसरा साथी छोटे पुत्र धर्मवीर उम्र 21 वर्ष गहरे पानी की ओर चले गए और दोनों डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर शराबा कर स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। तभी गंगा घाट पर मौजूद नाव चालक व गोताखोर मोहनलाल अपने साथियों के साथ गंगा में नाव लेकर गया। जिसने डूबने वाले स्थान से लगभग 300 मीटर दूरी पर जाकर गंगा की बहती धार से दोनों को निकाला। इसके बाद दोनों युवक को  स्थानीय पुलिस से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कच्चे घाटो पर हो रहे गंगा स्नान से डूबने का खतरा बना रहता है। स्थानीय गोताखोरों को कहना है कि यहां हर रोज चेतावनी देते हुए गंगा में नहाने आए श्रद्धालुओं को अलर्ट किया जाता है। फिर भी लोग गहरे गड्ढे होने के कारण उनमें डूब जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed