फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of stuntman sitting on roof of car goes viral, detained

Sambhal News: कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल, हिरासत में

Mon, 06 May 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 06 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Video of stuntman sitting on roof of car goes viral, detained
संभल। सोशल मीडिया पर चलती कार की छत पर बैठे युवाओं का स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा थाना क्षेत्र में गुजर रही कार की छत पर कई युवा बैठे हैं और स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहे हैं। इन्हें न तो गिरने का डर है और यातायात नियमों के उल्लंघन का। जबकि द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव ईशापुर मुंड के पास का बताया जा रहा है। कार की छत पर सवार एक दो नहीं, बल्कि छह युवक दिख रहे हैं। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed