फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of molestation of girl went viral, police sent accused to jail under Arms Act

Sambhal News: युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में जेल भेजे आरोपी

Sun, 25 Aug 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Video of molestation of girl went viral, police sent accused to jail under Arms Act
आरोपियों के खिलाफ युवती ने नहीं दी तहरीर, पुलिस को आरोपी फब्तियां कसते हुए मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। नगर के एक मोहल्ले में राह चलती युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को तमंचे और चाकू रखने की धारा में जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तैनात दरोगा दीपक राठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरअसल घटना शुक्रवार की दोपहर की है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक युवक युवती को बेड टच करते हुए आगे बढ़ता है और युवती को धक्का देता दिखाई दे रहा है। युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन युवती ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई तो पुलिस ने साक्ष्य होने के बाद भी छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आर्म्स एक्ट में दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि गश्त के दौरान हल्लू सराय में स्कूटी पर सवार दोनों आरोपियों के घूमने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर चेकिंग की तो आरोपी पकड़ में आ गए। आरोपियाें ने अपनी पहचान मियां सराय निवासी अदनान और कोटगर्बी निवासी आलम के रूप में कराई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। छानबीन के दौरान युवती की जानकारी की गई। युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई इसके चलते आरोपियों को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed