फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   victum of double murder cas has gone jail in sambhal

जेल भेजे गए दोहरे हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
victum of double murder cas has gone jail in sambhal
चंदौसी। गांव फतेहपुर शमसोई के छोटेलाल डबल मर्डर के हत्यारोपी गिरफ्तार पिता-पुत्र को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने रात भर दबिश दी। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में गमगीन माहौल है। आरोपियों के घर ताले लटके हैं। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ अशोक कुमार ने गांव के हालात का जायजा लिया। हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर मनरेगा का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर शमसोई गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सपा नेता छोटे लाल दिवाकर (44) तथा बेटे सुनील (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छोटेलाल और उनके बेटे की हत्या में शामिल जितेंद्र शर्मा और उसके बेटे शर्मेंद्र शर्मा को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

इन दोनों का बुधवार को बहजोई की पुलिस ने चालान किया। दोनों को चंदौसी की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान विवेचक सीओ अशोक कुमार मौजूद रहे। दोनों को अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया। हत्यारोपी पिता जितेंद्र शर्मा व शर्मेंद्र शर्मा को अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है। बोले, हम तो वापस जा रहे थे। पीछे से भीड़ आती देखकर गोली चला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेंगे। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी तैनात की गई है। आरोपियों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल।
आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश
चंदौसी। छोटेलाल दिवाकर डबल मर्डर में बेटे सचिन कुमार ने छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र शर्मा व शर्मेंद्र शर्मा को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने चंदौसी की गुरु तेग बहादुर कालोनी, बहजोई क्षेत्र के गांव व अन्य रिश्तेदारों के घर दबिश दी। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। चार नामजद व दो अज्ञात अभी भी फरार चला रहे हैं।
गांव में गमगीन माहौल, पीएसी तैनात
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में गम का माहौल है। बुधवार को कई स्थानों पर कुछ लोग बैठे दिखाई दिए। आपस में हत्याकांड पर चर्चा करते मिले। लेकिन बाहरी व्यक्ति को देख चर्चा बंद कर दी। बारञबार पूछने पर बोले, क्या बताएं। सभी को पता है क्या हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात है। गांव के बाहरी छोर पर पीएसी डेरा जमाए है तथा मृतक छोटेलाल दिवाकर के घर के पास पीएसी पहरा दे रही है। सीओ अशोक कुमार ने बुधवार को घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
आरोपियों के घर लटके हैं ताले
मुख्य आरोपी जितेंद्र शर्मा गांव में व उनके भाई रामेंद्र शर्मा चंदौसी में रहते हैं। गांव में जितेंद्र शर्मा व अन्य परिजनों के घर पर ताले लटके हैं। घर से महिलाएं व बच्चे भी फरार हैं। आरोपियों के मोहल्ले में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। आरोपी जितेंद्र गांव में स्पेलर, आटा चक्की संचालित करते थे। उन पर भी ताला लगा है।

घटनास्थल पर मनरेगा कार्य बंद
गांव से पूर्व दिशा में पशुओं के मरघट वाले रास्ते पर मनरेगा के तहत मिट्टी डालने के दौरान विवाद हुआ था। उसी स्थान पर दोहरा हत्याकांड हुआ। बुधवार को घटनास्थल पर मनरेगा कार्य बंद रहा। कोई भी मजदूर काम पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed