फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Veterinary hospital has vacant land in Dhanari

धनारी में पशु चिकित्सालय की है खाली पड़ी भूमि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital has vacant land in Dhanari
तहसील क्षेत्र के धनारी गांव में बुधवार को प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से जिस भूमि से कब्जा हटवाया गया। उस पर किसान यूनियन अपना हक जता रही है। उनका कहना है कि कोर्ट में प्रशासन से जवाब लेंगे। वहीं प्रशासन का कहना है कि वह भूमि पशु चिकित्सालय की है। पौधरोपण कराने के लिए भूमि को खाली कराया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के राजस्व अभिलेखों में धनारी गांव के 318 गाटा संख्या में सरकारी भूमि है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपक्रेंद्र और पशु चिकित्सालय बना है। प्रशासन के अनुसार करीब चार बीघा भूमि पशु चिकित्सालय की है जिसमें से दो बीघा भूमि पर पशु चिकित्सालय बना है बाकी भूमि मौके पर खाली पड़ी है। इस भूमि को किसान यूनियन के पदाधिकारी महेंद्र सिंह टिकैत ट्रस्ट के नाम होने का दावा कर रहे हैं जबकि प्रशासन पूरी तरह इस बात का नकार चुका है। प्रशासन का कहना है कि अस्पताल की भूमि का समतलीकरण कराया गया है। उस पर शासन की मंशा अनुरूप पौध रोपण किया जाएगा। किसान यूनियन का दावा बिल्कुल गलत है। एसडीएम रामकेश धामा ने कहा कि इस भूमि पर व्यक्तिगत कब्जा नहीं किया जा सकता। अगर ग्राम प्रधान चाहें तो इसमें पार्क आदि बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

भूमि पशुपालन विभाग की है। पौधरोपण के लिए भूमि को खाली कराया गया है। ग्राम प्रधान चाहे तो वहां पंचायत से प्रस्ताव तैयार कराकर पार्क बना सकते हैं।
रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर
प्रशासन ने धनारी में जहां भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। वह बाबा टिकैत ट्रस्ट की 457 वर्गमीटर भूमि हैै। प्रशासन के मुताबिक यदि वह भूमि पशुपालन विभाग की है तो प्रशासन यह बताए कि बाबा टिकैत ट्रस्ट की भूमि कहा है। प्रशासन से इसका जवाब कोर्ट में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed