फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vetenary doctotor hadtaal pr

वेटेनरी डाक्टर हड़ताल पर टीकाकरण पर ब्रेक

Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
इसका पशुओं की सेहत पर असर पड़ेगा। फिलहाल सात लाख पशुओं के टीकाकरण के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले अभियान पर ब्रेक लग गया है।  
विज्ञापन


  
पशु चिकित्सक काफी समय से एनपीपी (प्रैक्टिस बंदी भत्ता) दिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। लिहाजा पशु चिकित्सकों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। फैसला लिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएंगीं। टीकाकरण का बहिष्कार जारी रहेगा। जिले के 13 पशु चिकित्सकों ने हाथ पीछे खींचते हुए वैक्सीन लेने से मना कर दिया। बहिष्कार होने से जिले भर के करीब सात लाख पशुओं का टीकाकरण प्रभावित हो गया है। कार्यवाहक पशुचिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर धरना चल रहा है। शासन ने 15 दिन में मांगें मानने का आश्वासन दिया है। अगर मांगें मान ली जाती हैं तो एक अक्टूबर से टीकाकरण किया जाएगा।

आश्वासन के बाद किसानों का धरना स्थगित 
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति का दो दिन से चला आ रहा धरना शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। किसानों ने शीघ्र मुआवजा नहीं मिलने पर दोबारा प्रदर्शन करने की बात कही है। समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने धरना स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर तय सीमा के अंदर चेकों का वितरण नहीं किया गया तो समिति दोबारा आंदोलन करेगी। मंगलसेन सैनी, सोमपाल सिंह, छुट्टन सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजाराम सिंह रहे।
विज्ञापन

, पूरनलाल, भीकम सिंह, रामदेई, श्यामवीर सिंह, नीलकमल, कश्यप, रामकुंवर, विद्यादेवी, लक्ष्मीदेवी, बुद्धोदेवी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

फार्मासिस्टों ने कार्य में बहिष्कार किया
जुनावई/गुन्नौर। जिला महामन्त्री डा. दीपक कुमार ने बताया उप्र फार्मासिस्ट एसोसिएसन के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशन पर अपनी मांगों को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों जुनावई सहित अन्य स्थानों पर आज दो घंटे के कार्य में बहिष्कार किया गया। यही बहिष्कार 19 तारीक तक जारी रखा जाना है। इस मौके पर डा दीपक कुमार ने बताया अगर प्रदेश सरकार हमारी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं करती है तो हम लोग 20 सितम्बर से अनिश्चत कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इस मौके पर जुनावई में डा दिनेश कुमार एवं डा. दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलाघोंटू के टीकाकरण का नहीं मिला मानदेय
संभल। डाक्टरों व स्टाफ को गलाघोंटू के टीकाकरण पर प्रति पशु एक रूपये की दर से मानदेय दिया जाता है। इस वर्ष एक अप्रैल से 15 मई तक टीकाकरण किया गया था। लेकिन अभी तक जिले भर के 13 डाक्टरों व लगभग 40 कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की धनराशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed