फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vehicles will zoom along the Ganga Expressway at a speed of 120 km/h.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will zoom along the Ganga Expressway at a speed of 120 km/h.
संभल। यूपी के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन 29 अप्रैल से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे। मेरठ और प्रयागराज तक का सफर आसान होगा। अभी कई हाईवे और एक्सप्रेसवे का पड़ाव पारकर पहुंचना होता है। गंगा एक्सप्रेसवे राह को आसान बनाएगा। घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हरदोई जनपद से करेंगे। संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के 38 किलोमीटर के हिस्से में सुरक्षा और व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन




मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है। इसमें संभल जिले से 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजर रहा है। संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश कर रहा है। चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से बदायूं जिले में प्रवेश किया है। इसमें संभल तहसील के 17 गांव और चंदौसी तहसील के 14 गांव शामिल हैं। मेरठ में बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव तक यह एक्सप्रेसवे पहुंच रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस पर बाइकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई बाइक सवार प्रवेश कर जाता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कैमरों की निगरानी के चलते उसको आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। क्योंकि पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम जगह-जगह सक्रिय रहेंगी। इस एक्सप्रेस-वे पर कार के लिए 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तय है और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर की रफ्तार तय की गई है। ओवर स्पीड पर भी ऑटोमैटिक कैमरों से चालान हो जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी कैमरों से निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




000000



कृषि, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा सीधा फायदा



संभल जिले में किसानों के लिए यह एक्सप्रेसवे मददगार साबित होगा। किसान कृषि उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी कीमत बेहतर होगी। जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की आपूर्ति चेन मजबूत होने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।



00000



चार बड़े एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्शन



यूपीडा के एक्सईएन राकेश मोगा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के चार बड़े एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। यह मेरठ-हापुड़ रोड से होकर लोहियानगर के पास मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे दिल्ली से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी। इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उन्नाव और हरदोई के पास इंटरचेंज के जरिए इसे जोड़ा जाएगा। 92 किलोमीटर लंबे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से भी इसका संपर्क होगा। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर एयरपोर्ट लिंक के माध्यम से भी यह कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।




00000



हमारे ग्रुप एक की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के लिए कैमरे लगे हैं। ओवर स्पीड होने पर कैमरों के माध्यम से चालान हो जाएंगे। बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कार और भारी वाहनों के लिए स्पीड तय हो चुकी है।



राकेश कुमार मोगा, एक्सईएन, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed