फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vasant Panchami festival celebrated with worship

पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami festival celebrated with worship
संभल। जिलेभर के शैक्षिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने मां सरस्वती का पूजन कर वसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के चंदौसी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मां सरस्वती का प्रकटोत्सव व वसंतोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करके किया गया। पंडित सचिन शर्मा द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अशोक गर्ग, रेखा गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल आदि रहे। वहीं मोहल्ला हल्लू सराय स्थित श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर हिंदी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर स्तुति व आरती की गई। इस दौरान प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा, किरण ठाकुर, ज्योति सैनी रहे।
दूसरी ओर हयातनगर में महिला शक्ति संगठन ने वसंत उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही पीले वस्त्र धारण कर देवी का गुणगान किया। इस दौरान दीपा वार्ष्णेय, खुशबू वार्ष्णेय, साधना गुप्ता, संध्या रस्तोगी, छाया वार्ष्णेय, निशी वार्ष्णेय आदि रहीं।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान व संगीत की देवी मां सरस्वती की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पण किए गए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, पंडित सुनील कुमार शर्मा, दर्शन सिंह, रानू गुप्ता, अनूप शर्मा, हर्ष कुमार आदि रहे। अध्यक्षता संरक्षक पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा व संचालन ऋषभ श्रीवास्तव ने किया। वहीं आनंद बिहार कॉलोनी स्थित आनंद बिहार धाम मंदिर में लायंस क्लब परिजात की महिलाओं ने वसंत पंचमी के मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके रितू रस्तोगी, नीरा गर्ग, मंजू गुप्ता, पूनम शुक्ला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed