{"_id":"6347ed9892c0b3741f59bf2f","slug":"valmiki-procession-was-stopped-by-the-administration-pac-was-deployed-on-the-spot-the-district-magistrate-did","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: वाल्मीकि शोभायात्रा को प्रशासन ने रोका, मौके पर पीएसी तैनात, जिलाधिकारी ने नहीं दी थी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: वाल्मीकि शोभायात्रा को प्रशासन ने रोका, मौके पर पीएसी तैनात, जिलाधिकारी ने नहीं दी थी इजाजत
Thu, 13 Oct 2022 04:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:47 PM IST
सार
नरौली में बृहस्पतिवार की सुबह वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अनुमति के बिना शोभायात्रा न निकालने की हिदायत दी। इस पर हंगामा होने लगा। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिस के आलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में बृहस्पतिवार की सुबह वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अनुमति के बिना शोभायात्रा न निकालने की हिदायत दी। इस पर हंगामा होने लगा। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र, एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को बुलाया गया। हंगामा कर रहे लोगों से अधिकारियों ने वार्ता की। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि 9 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जानी थी लेकिन बरसात के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी।
विज्ञापन
नरौली पुलिस चौकी पर एक पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया कि अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था लेकिन अनुमति नहीं दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकता। इस शोभायात्रा को निकालने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली जाए तभी शोभायात्रा निकालने दी जाएगी। दोपहर बाद तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस और पीएसी के जवानों को एहतियाती तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन