{"_id":"691e247fbd57fb67af0f0ab1","slug":"vaishya-samaj-convenor-accused-of-being-threatened-on-social-media-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124589-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वैश्य समाज के संयोजक को सोशल मीडिया पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वैश्य समाज के संयोजक को सोशल मीडिया पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
चंदौसी। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकाने के आरोप में वैश्य एकता समिति के संयोजक ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
वैश्य एकता समिति के संयोजक लवित वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर के एक युवक ने 19 जुलाई 2025 को वैश्य समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने संगठन के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए थे। उन्होंने जब निजी संदेश भेजकर मामले को शांत करने का प्रयास किया, तो आरोपी युवक आग बबुला हो गया और उन्हें व संगठन के संरक्षकों को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। बताया कि उक्त आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में पूर्व में भी कई एफआईआर दर्ज हैं। वह असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।