फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vaccination of Corona in sambhal

कोरोना को मात देने के लिए सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आज, 37 सरकारी अस्पतालों में 6154 लोगों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of Corona in sambhal
संभल। कोरोना को मात देने के लिए जिले में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सोमवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। जिला अस्पताल, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 6154 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। यह भी तय किया गया है कि प्रत्येक सीएचसी और जिला अस्पताल में रविवार व अवकाश के दिनों को छोड़कर टीका लगाया जाएगा। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि 26 फरवरी से जनपद में कोई कोरोना संक्रमित कोई केस नहीं है। जबकि हर रोज 1500 टेस्ट हो रहे हैं। जो लोग अब तक संक्रमित हुए थे। वे ठीक हो चुके हैं लेकिन दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में नए केस निकलने शुरू हुए हैं। इन राज्यों से लोग जिले में आने लगे हैं।
विज्ञापन

इसलिए सतर्कता बढ़ाई गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपना और अपने करीबी लोगों का कोरोना से बचाव करने के लिए जागरूकता दिखाएं। करीबी सरकारी अस्पताल में कोरोना की जांच जरूर कराएं। आशा और एएनएम के माध्यम से बाहर से आने वालों के विषय में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। ताकि सभी की कोरोना जांच हो सके। दूसरे राज्यों से आने वालों का एंटीजन टेस्ट कराएंगे जो लोग एंटीजन टेस्ट में संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed