{"_id":"58bdb4814f1c1b607cdc425f","slug":"urs-e-janeta-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान-ओ-शौकत संग उर्स-ए-जनेटा शरीफ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान-ओ-शौकत संग उर्स-ए-जनेटा शरीफ का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
उर्स
- फोटो : अमर उजाला
उर्स-ए-जनेटा शरीफ का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन ही जायरीनों और अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर मस्ती की। मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई।
दरगाह जनेटा शरीफ पर सालाना चार रोज उर्स ए कादरी चिश्ती का आगाज शान ओ शौकत के साथ बाद नमाज ए फज्र खत्म ए कलाम पाक से किया गया। बाद नमाज-ए-जौहर हजरत सैयद नौशे मियां (र.अ.) के कुलशरीफ की रस्म अदायगी की गई।
बाद नमाज-ए-मगरिब हजरत सैयद मोती मियां रहमतुल्ला अलह की कुलशरीफ की रस्म अदायगी की गई। नात, मनकवत और दुरुदो सलाम के नजराने पेश किए गए। जायरीन व अकीदतमंदों ने मजारात पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
सज्जादानशीं डा. सैयद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने मुल्क और कौम की सलामती और खुशहाली की दुआ कराई। इस दौरान हजरत सैयद जाहिद मियां, कादरी नौशाही हाफिज मोहम्मद एजाज, अब्दुल रहमान, कल्लू नौशाही, सैयद कमाल मियां, मोहम्मद हाफिज अब्दुल हामिद, वाहिद हुसैन मौजूद रहे।