फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UPTET: Today 11,203 candidates will appear in 14 centers in the district

यूपीटीईटी : जिले में आज 14 केंद्रों पर 11,203 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
UPTET: Today 11,203 candidates will appear in 14 centers in the district
संभल। यूपीटीईटी संभल जिले में 14 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में 11,203 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। रविवार को पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में पेपर लीक होने की आशंका में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपी-टीईटी) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन यह परीक्षा आज (रविवार) पुन: हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना होगा। इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति भी जरूर लानी होगी। वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उल्लेखित प्रमाणपत्र नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए संभल और चंदौसी में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 11,203 अभ्यार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में 6799 और दूसरी पाली में 4404 अभ्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेशपत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को शनिवार से सोमवार तक निशुल्क मिलेगी यात्रा की सुविधा
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा के एक दिन बाद यानी तीन दिन तक रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर का मौका मिलेगा। इससे वे घर से परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे। परीक्षा की समाप्ति के बाद भी वह बस से ही घर पहुंच सकेंगे। उन्हें प्रवेश पत्र की छाया प्रति परिचालक को देना होगी। प्रवेश पत्र को ही बस का टिकट माना जाएगा। अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा के मामले में बस परिचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
200 गज की परिधि में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 23 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई है। यह 15 फरवरी तक लागू रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से 200 गज की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। साइबर कैफे आदि भी बंद रहेंगे। साथ ही धारा 144 लागू होगी।

संभल, चंदौसी में यूपीटीईटी के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को गहन पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि तीस मिनट पहले ही संबंधित केंद्र तक पहुंच जाएं। देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
मनोज कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed