फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UPTET: Paper came easy but light rain troubled the candidates a lot

यूपीटीईटी : पेपर आसान आया पर हल्की बारिश ने अभ्यर्थियों को खूब किया परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
UPTET: Paper came easy but light rain troubled the candidates a lot
संभल। यूपीटीईटी का पेपर तो सरल आया पर हल्की बारिश ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया। संभल जनपद में दो पालियों में हुई परीक्षा में 10054 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1149 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके और निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दिनभर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन

रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि संभल और चंदौसी में सात-सात परीक्षा केंद्रों पर यूपीटीईटी का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गहन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक पहली पाली की परीक्षा में 6799 में से 6114 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 685 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर में ढाई बजे से शाम को पांच बजे तक चली दूसरी पाली की परीक्षा में 4404 में से 3940 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 464 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी लगातार निगरानी बनाए रखी। परीक्षा केंद्रों पर बैठकर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने निगरानी की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए इंतजाम किए थे, लेकिन फिर भी अधिकांश अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वजह थी कि सुबह से ही बारिश हो रही थी। हल्की बूंदाबांदी के बीच अभ्यर्थी घरों से निकले और दुश्वारियों का सामना करते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इस दौरान उनके कपड़े, जूते आदि भी खराब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर देख अभ्यर्थी उत्साहित, बोले सरल आया पेपर
संभल। रविवार को यूपीटीईटी का पेपर देख अभ्यर्थी उत्साहित नजर आए। चंदौसी के मोहम्मद ऐजाज ने कहा कि पेपर सरल था। जितने भी प्रश्न किए हैं, सभी लगभग सही हैं। बाकी परिणाम पर निर्भर है। बबराला की शिद्दत शर्मा बोली कि पहले लग रहा था कि पेपर कठिन होगा लेकिन पेपर सरल आया। अच्छा पेपर हुआ है। चंदौसी की रिया ने कहा कि पेपर का स्तर काफी सरल था। अच्छा पेपर हुआ है। कादरपुर के अजीत बोले कि पेपर ठीक था लेकिन गणित में दिक्कत हुई। रीजनिंग और प्रश्नों का स्तर कुछ कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed