फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar over woman's death after delivery in fake hospital

Sambhal News: फर्जी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death after delivery in fake hospital
बहजोई। फर्जी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस बीच चिकित्सक व स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। एसडीएम ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

नगर में गांव चितनपुर रोड वाले अनाज मंडी के द्वार के निकट स्थित मेरठ हेल्थ केयर सेंटर नाम के बोर्ड लगे एक अस्पताल में डिलीवरी के बाद गांव बहापुर पट्टी निवासी महिला सोनी (25) पत्नी जगत सिंह की मौत हो गई। इससे अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां व सिटी इंचार्ज सतेंद्र सिंह भी मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। मृतका की ननद रूपकुमारी ने बताया कि बीती 21 जून को उसकी गर्भवती भाभी सोनी को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस दिन चिकित्सक ने भाभी का ऑपरेशन करते हुए डिलीवरी की। इसमें भाभी ने दो बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन से डिलीवरी के चिकित्सक ने पचास हजार रुपये लिए थे। इसके अलावा 7 हजार रुपये ब्लड चढ़ाने के लिए लिए थे। उस दिन एक बेटी की मौत हो गई। बाद में भाभी की तबियत बिगड़ती गई। अब 23 जून को भाभी की तबयत और बिगड़ी तो रेफर करते हुए चिकित्सक भाभी को अपने साथ किसी अन्य अस्तपाल में ले गया। इस बीच चिकित्सक ने उसके भाई को भी साथ में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय भाभी ने दम तोड़ दिया। अब एक बेटी बची है। उसकी भी तबीयत ठीक नहीं है। भाभी की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया। साथ में दवाएं व अन्य उपकरण भी साथ ले गए। इस बीच मौके पर आसपास के लोगों की भीड रही। परिजन भी गमगीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed