फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar over taking food home

पोषाहार घर ले जाने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर पोषाहार घर ले जाने पर हंगामा हो गया।आरोप है कि कुछ लोगों को पोषाहार देने के बाद वितरण बंद कर दिया गया।ग्रामीणों ने अब मामले की शिकायत पवांसा बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता सैनी से की है।

विज्ञापन
Uproar over taking food home

विस्तार

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर पोषाहार घर ले जाने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों को पोषाहार देने के बाद वितरण बंद कर दिया गया। बचे हुए पोषाहार को आंगनबाड़ी वर्कर और स्वयं सहायता समूह की सदस्य कट्टे में रखकर अपने घर ले जा रही थीं। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो स्वयं सहायता समूह की सदस्य और आंगनबाड़ी वर्कर वितरण किए जाने वाले सामान को छोड़कर मौके से फरार हो गईं। ग्रामीणों ने बाजरे के खेत से पोषाहार में वितरण किए जाने वाले चने की दाल, रिफाइंड और दलिया के पैकेट बरामद कर ग्राम प्रधान के घर पहुंचा दिए। ग्रामीणों ने अब मामले की शिकायत पवांसा बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता सैनी से की है।
विज्ञापन

वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed