{"_id":"6347df395d7e4631b11eaf1e","slug":"uproar-in-valmiki-procession-going-out-without-permission-in-baniyather-of-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बिना अनुमति के वाल्मीकि शोभायात्रा निकाल रहे लोगों को पुलिस-प्रशासन ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बिना अनुमति के वाल्मीकि शोभायात्रा निकाल रहे लोगों को पुलिस-प्रशासन ने रोका, हंगामा
Thu, 13 Oct 2022 03:19 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:19 PM IST
सार
वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि नौ अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जानी थी, लेकिन बरसात के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी। नरौली पुलिस चौकी पर एक पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया कि अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
मौके पर लोगों से बाचतीच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में गुरुवार की सुबह वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अनुमति के बिना शोभायात्रा न निकालने की हिदायत दी। इस पर हंगामा होने लगा। जानकारी मिलने पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र, एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचे। हंगामे के चलते आसपास के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को बुलाया गया। हंगामा कर रहे लोगों से अधिकारियों ने वार्ता की। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि नौ अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जानी थी, लेकिन बरसात के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी। नरौली पुलिस चौकी पर एक पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकता। इस शोभायात्रा को निकालने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली जाए तभी शोभायात्रा निकालने दी जाएगी। दोपहर बाद तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस और पीएसी के जवानों को एहतियाती तौर पर लगाया गया है।
विज्ञापन