फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Teenager dies due to lightning in Sambhal, couple burnt... admitted in hospital

UP: संभल में बिजली गिरने से किशोरी की मौत, दंपती झुलसा... अस्पताल में भर्ती, खेत में गए थे सभी

Sun, 15 Jun 2025 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

संभल में बिजली गिरने से किशोरी की माैत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Teenager dies due to lightning in Sambhal, couple burnt... admitted in hospital
संभल में बिजली गिरने के बाद माैके पर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोलनपुर डांडा के जंगल में बिजली गिरने से रतनेश (16) पुत्री अतर सिंह निवासी मोलनपुर डांडा की मौत हो गई। इसके अलावा उनके बेटे राजेश और बहू किशनवती झुलस गई। दंपती की हालत भी गंभीर है।

विज्ञापन


सीएचसी रजपुरा से प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अतर सिंह रविवार की सुबह छह बजे के करीब अपने बेटे राजेश, केशव, लवकुश, मिथिलेश और रतनेश, किशनवती और पोती संजना के साथ गंगा की ओर स्थित खेत में मेंथा की फसल की कटाई करने गए थे।
विज्ञापन


कटाई करते समय आंधी के साथ तेज बारिश आ गई। जिससे किसान परिवार के यह सदस्य खेत पर मचान पर बनी झोपड़ी में बैठ गए। इसी बीच बारिश के बीच बिजली जोर-जोर से गरजने लगी। अचानक बिजली मचान पर गिर गई। इससे रतनेश की मौके पर ही मौत जबकि राजेश और उनकी पत्नी किशनवती गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिवार के अन्य लोगों की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। गांव के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वहीं, बेटी रतनेश की मौत और बेटा-बहु के झुलसने से मां खेमवती समेत परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

करंट से युवक की मौत में दो आरोपी गिरफ्तार
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के चंदनकटी मौजा निवासी रोहताश (23) की हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि छह जून को थाना क्षेत्र के गांव लालपुर तितरी में एनसीसी के द्वारा विद्युतीकरण के कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से रोहताश की मौत हो गई थी। इस मामले में एसडीओ और अवर अभियंता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

जिसमें शनिवार को गांव चाचूनागल चौराहे से आरोपी मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी रंजीत और थाना धनारी क्षेत्र के गांव सुनवर सराय निवासी पप्पू ग्वारऊ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed