फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed

UP: हरिहर मंदिर बताए जाने के बाद संभल की जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई, दो रास्ते किए बंद.. आरआरएफ की तैनाती

Thu, 21 Nov 2024 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

Sambhal Jama Masjid case: संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए वाद दाखिल होने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाते हुए पीएसी और आरआरएफ की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही दो रास्ते बंद कर दिए गए। कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद का सर्वे किया। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

विज्ञापन
UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने का वाद दाखिल होते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा में कई थानों की पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। एहतियात के तौर पर मस्जिद की ओर जाने वाले दो रास्ते बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए मंगलवार को चंदौसी सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। अदालत ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्ति करने के साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 29 नवंबर तय कर दी।

विज्ञापन

UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

कोर्ट कमिश्नर ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ शाम को ही मस्जिद का सर्वे किया। इस दौरान मस्जिद के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिनको हटाने में पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ तैनात कर दी गई।

UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मस्जिद की ओर जाने वाले कोटपूर्वी और मुख्य बाजार के रास्ते को बंद कर दिया गया। नमाजियों के लिए एक रास्ता खुला रखा गया है। पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कर लोगों से अफवाहों की ओर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है।

विज्ञापन

UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

सोशल मीडिया पर भी है पुलिस की नजर

जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई असामाजिक तत्व माहौल को खराब कराने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने जामा मस्जिद का सर्वे किया था। एहतियातन जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पुलिस तैनात की गई है। पूरे जिले में स्थिति सामान्य है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

UP: Security of Jama Masjid in Sambhal increased after it was reported to be Harihar temple, RRF deployed
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मंगलवार को कब क्या हुआ

सुबह 11 बजे     वाद दायर हुआ
दोपहर 1 बजे    सुनवाई हुई
शाम 4 बजे       कोर्ट कमिश्नर का आदेश हुआ
शाम 5.30 बजे  वादी और कोर्ट कमिश्नर डीएम से मिले
शाम 6 बजे      कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए संभल जामा मस्जिद पहुंचे
रात 7.30 बजे   सर्वे का एक चरण पूरा कर बाहर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed