फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Schools, colleges and markets open in Sambhal, internet service closed

UP : संभल में स्कूल-कॉलेज और बाजार खुले, आज शाम तक इंटरनेट सेवा बंद; उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करेगा प्रशासन

Wed, 27 Nov 2024 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 04:22 AM IST
सार

स्कूल-कॉलेज खुले व जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी सामान्य रूप से खुलीं। हालांकि इंटरनेट सेवा बंद रही। 

विज्ञापन
UP: Schools, colleges and markets open in Sambhal, internet service closed
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत के आदेश पर स्थानीय जामा मस्जिद में हो रहे सर्वे के खिलाफ भड़की हिंसा के दो दिन बाद संभल में मंगलवार को स्थिति सामान्य रही। स्कूल-कॉलेज खुले व जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी सामान्य रूप से खुलीं। हालांकि इंटरनेट सेवा बंद रही। इंटरनेट सेवाएं आज शाम तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन


जिले के मुख्य रास्तों पर पुलिस व संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। इस बीच, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौहार्द बहाल करने की बात कही। जिले में बाहरी नेताओं व अन्य लोगों के प्रवेश पर 30 नवंबर तक रोक है। यहां ज्यादातर इलाकों में हालात सामान्य रहे, पर जामा मस्जिद इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करेगा प्रशासन
हिंसा के आरोपियों को वीडियो और फुटेज के जरिये चिह्नित कर प्रशासन उनकी तस्वीरें जारी करने की तैयारी कर रहा है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को भी जेल भेजा जाएगा। वहीं बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए। मंगलवार को स्कूल भी खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। देर शाम हिंसा में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई।

कमिश्नर ने बताया कि सर्वे से एक दिन पहले जिला प्रशासन ने जामा मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया था। जब सर्वे टीम पहुंची तो संभल विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहेल इकबाल भी जामा मस्जिद पहुंच गया। उसने सर्वे टीम के साथ शामिल होने की बात कही।


टीम ने उसे साथ शामिल करने से मना कर दिया। इसके बाद ही भीड़ जुटी और बवाल हुआ। उपद्रव में शामिल लोगों के फोटो शीघ्र ही मीडिया में भी जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी। पुलिस ने पथराव करने वाले सैकड़ों आरोपियों को चिह्नित कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। संभल शहर के अलावा आसपास के कस्बों और गांवों में भी बवालियों को ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed