{"_id":"60f158548ebc3ec25207d128","slug":"up-sambhal-son-acts-reveal-cop-father-secrets-now-he-may-face-departmental-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बेटे की करतूत से खुली सिपाही पिता की पोल, विभागीय कार्रवाई की लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बेटे की करतूत से खुली सिपाही पिता की पोल, विभागीय कार्रवाई की लटकी तलवार
Fri, 16 Jul 2021 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:28 PM IST
सार
संभल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें बेटे की एक करतूत से अब पिता की नौकरी पर बात आ गई है। बेटे की वजह से सिपाही पिता पर विभागीय जांच की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें बेटे की एक करतूत से अब पिता की नौकरी पर बात आ गई है। बेटे की वजह से सिपाही पिता पर विभागीय जांच की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संभल में एक सिपाही ने 19-20 साल पहले दूसरे समुदाय की महिला से शादी कर ली थी। उस महिला से जन्मा बेटा अब एक अन्य समुदाय की किशोरी को लेकर गायब हो गया। इसके चलते किशोरी के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं और लड़की की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के सिपाही पिता को पूछताछ के लिए कोतवाली बैठाया हुआ है। बेटे की करतूत के साथ ही पिता पर भी विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई, क्योंकि कानूनन और धार्मिक नियम से सिपाही दो शादी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
दरअसल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक दूसरे मोहल्ले की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी की मांग उठाई, साथ ही कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया।
पुलिस ने जब छानबीन की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया कि आरोपी युवक का पिता जिले में ही हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिसकी तैनाती यूपी 112 पुलिस में चल रही है। छानबीन में यह बात सामने आई कि संभल के थाने में तैनाती के दौरान सिपाही ने दूसरे समुदाय की महिला के साथ 19-20 वर्ष पहले शादी की थी।
उसी महिला से जन्मे बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही अपने पुराने नाम के साथ ही ड्यूटी कर रहा है। जबकि वह अपने धर्म के अनुसार दूसरी शादी नहीं कर सकता।
अधिकारी अब यह छानबीन करा रहे हैं कि सिपाही ने कहीं अपना धर्म परिवर्तन तो नहीं कर दिया था। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए अपने पुराने नाम का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के सिपाही पिता को थाने में बैठाया हुआ है और किशोरी की बरामदगी में सहयोग लिया जा रहा है।