फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: On orders DM action against illegal e-rickshaws, 92 vehicles sealed, crackdown continues Sambhal

UP: डीएम की हामी भरते ही अवैध ई रिक्शों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 92 वाहन कर दिए सील, संभल में धरपकड़ जारी

Sat, 06 Jan 2024 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

संभल जिले में अवैध तरीके से संचालित ई रिक्शों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए डीएम ने पुलिस और परिवहन विभाग से कार्रवाई करने को कहा था। लगातार चल रहे अभियान के दौरान 100 वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: On orders DM action against illegal e-rickshaws, 92 vehicles sealed, crackdown continues Sambhal
संभल में सीज किए गए ई रिक्शा - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में अवैध ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। जगह-जगह चेकिंग कर 15 ई-रिक्शा सीज किए गए। डीएम मनीष बंसल ने शहर को जाम की समस्या से निजात के लिए अवैध ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही 31 दिसंबर के बाद अवैध ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने के लिए कहा था।

विज्ञापन


इसके बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग शुक्रवार तक तीन दिन में 92 ई-रिक्शा सीज कर चुके हैं। आगे भी यह कार्रवाई की जानी है। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि संभल शहर के बाद चंदौसी और गुन्नौर तहसील में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में दस हजार से ज्यादा ई-रिक्शों का संचालन होता है। पंजीकृत 750 ई-रिक्शा हैं। अवैध ई-रिक्शों की संख्या ज्यादा होने के चलते जाम की समस्या होती है। शहरी क्षेत्र में निकलना मुश्किल है। नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। इससे भी नियमों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध ई-रिक्शा बनाने वालों पर हो कार्रवाई

जिले में कई जगह अवैध तरीके से ई-रिक्शा तैयार किए जा रहे हैं। जो सस्ते का हवाला देकर गरीब लोगों को बेच देते हैं। जिसका बाद में पंजीकरण नहीं होता। इसका ही खामियाजा लोग उठा रहे हैं। बिना पंजीकरण के संचालित ई-रिक्शा अवैध माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो अवैध तरीके से ई-रिक्शा निर्माण कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

अवैध ई-रिक्शा पकड़ने पर महिला यात्री हुई बेहोश

कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान एक महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया। एक महिला की हालत बिगड़ गई।



बताया गया कि महिलाएं किसी शादी के कार्यक्रम में जा रही थीं। ई-रिक्शा चालक उनका रिश्तेदार था। कार्रवाई को देखते हुए एक महिला बेहोश हो गई थी। बाद में यातायात पुलिस ने महिलाओं को ई-रिक्शा में बैठाकर भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed