{"_id":"65990e604ea09bde3001574b","slug":"up-muslim-girl-shabnam-going-on-padyatra-to-ayodhya-will-worship-ramlala-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुस्लिम युवती शबनम पदयात्रा कर जा रही अयोध्या, रामलला की पूजा करेंगी, कहा-मंदिरों को तोड़ मस्जिदें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुस्लिम युवती शबनम पदयात्रा कर जा रही अयोध्या, रामलला की पूजा करेंगी, कहा-मंदिरों को तोड़ मस्जिदें बनाईं
Sat, 06 Jan 2024 01:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:55 PM IST
सार
दिल्ली से पदयात्रा कर अयोध्या जा रही शबनम खान ने कहा कि पहले मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। भारत में मंदिरों को मुगल आक्रांताओं ने तोड़कर मस्जिद तैयार कर दी। वह पदयात्रा कर अयोध्या में राममंदिर के दर्शन करेंगी।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रही शबनम
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली से पैदल यात्रा कर अयोध्या जा रही शबनम खान ने कहा कि भारत में मंदिरों को तोड़कर मुगल आक्रांताओं ने मस्जिद बनाई थी। मस्जिद गिराकर मंदिर बना देना राजनीति है तो मुझे यह मंजूर है। मैं अकेली मुस्लिम लड़की ही पदयात्रा पर चली हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रामराज की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
पहले मुसलमानों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है। पहली बार हिंदू जागे हैं। अब वह जय श्रीराम का नारे सड़क पर लगाने से नहीं डरते हैं। पहले ऐसा नहीं था। पुराने नेताओं ने हिंदू-मुस्लिमों को डराया है। 60 साल कांग्रेस का राज रहा। वह भी श्रीराम का मंदिर बना सकते थे, लेकिन उन्हें मंदिर नहीं बनाना था। उन्हें सिर्फ राजनीति करनी थी।
विज्ञापन