UP: मोबाइल को लेकर दो बहनों के बीच विवाद, छोटी ने बड़ी को मारा थप्पड़, गुस्से में 12वीं की छात्रा ने दी जान
संभल के कैला देवी इलाके में दो बहनों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच छोटी ने बड़ी को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर इंटर की छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा की कीटनाशक का सेवन करने से मौत हो गई। छात्रा का छोटी बहन से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि छोटी बहन ने विवाद में थप्पड़ मार दिया था।
इससे आहत होकर छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। 18 वर्षीय छात्रा सौंधन के एक निजी इंटर कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की रात छोटी बहन मोबाइल चला रही थी। छात्रा ने मोबाइल मांगा तो इसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद छोटी बहन ने थप्पड़ मार दिया था। आहत छात्रा ने घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
पाठकपुर हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर चाट के ठेले पर काम करने वाले कमल सैनी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही युवक के परिजनों व पते की जानकारी जुटा रही है।
बुधवार को सुबह बहजोई-अलीगढ़ रेलमार्ग पर पाठकपुर हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक पीसी शर्मा ने बताया कि गेट मैन से मिली जानकारी के बाद हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव पाठकपुर में जानकारी ली गई तो सामने आया कि करीब 40 वर्षीय मृतक का नाम कमल सैनी है। वह चांट के ठेले पर काम करता था।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मृतक के पते समेत हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।