फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP constable recruitment exam concluded amid tight security

Sambhal News: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
UP constable recruitment exam concluded amid tight security
चंदौसी। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को कठिन बताया। बोले, गणित और रिजनिंग ने परेशान किया। वहीं व्याकरण भी समझ से परे था। पेपर छूटने के बाद शहर में जाम के हालत बने रहे। स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के संभल, चंदौसी और बहजोई के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। शनिवार को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा कराई गई। शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों को दूसरे दिन रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली पाली के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र के बाहर जुटने लगे थे। इनमें काफी अभ्यर्थी दूसरे जनपदों के थे।
विज्ञापन

वह शनिवार शाम को ही विभिन्न साधनों से परीक्षा देने पहुंचे थे। यहां रविवार सुबह परीक्षा केंद्रों के बाहर चस्पा सूची में कक्ष क्रमांक आदि देखा। सुबह नौ बजे करीब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। उससे पहले उन्हें तलाशी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने ही अभ्यर्थियों की बारीकी से तलाश ली। साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद उन्हें कक्ष में भेजा गया। अभ्यर्थियों को सिर्फ पेन और एडमिट कार्ड ही परीक्षा केंद्र में ले जाने दिया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से अभ्यर्थियों की निगरानी की गई थी। प्रशासन से नियुक्त मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी परीक्षा पर पूरी तरह नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed