फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Carried bride in his lap during Jaymala, wedding procession returned without taking her

UP: जयमाला के दौरान दुल्हन को गोद में उठाया, दूल्हे की शरारत देख भड़की युवती, बिन फेरे लिए लौटी बरात

Fri, 15 Mar 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

संभल में जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ आपत्तिजनक हरकत की तो दुल्हन खफा हो गई। इसके बाद उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। पुलिस और पंचायत ने भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बाद में दूल्हे पक्ष शादी में आए खर्च देकर बिना फेरे लिए वापस चला गया।  

विज्ञापन
UP: Carried bride in his lap during Jaymala, wedding procession returned without taking her
बिन दुल्हन लिए लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के साथ ही जिम्मेदार लोगों के समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को खर्च हुए 2.87 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात क्षेत्र के एक गांव से पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया।
विज्ञापन


शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। मामला बढ़ा तो पुलिस पहुंची। पंचायत का दौर शुरू हुआ, जो बृहस्पतिवार तक चला। दुल्हन किसी भी कीमत पर फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई।


जिसके बाद पंचायत ने दुल्हन पक्ष की अब तक खर्च हुई धनराशि 2.87 लाख रुपये और दान-दहेज का सामान वापस करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। तत्काल कोई भी सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन बाद में पंचायत में फैसला हो गया है। दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed