{"_id":"6912526de4193a08cc0ffa13","slug":"up-board-swayam-portal-will-become-the-companion-of-the-examinees-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128894-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : स्वयं पोर्टल बनेगा परीक्षार्थियों का साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : स्वयं पोर्टल बनेगा परीक्षार्थियों का साथी
विज्ञापन
संभल। एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। जहां छात्र-छात्राएं घर बैठे विषयवार तैयारी कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस पोर्टल से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अब और आसान हो जाएगी।
दरअसल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए तैयार किया है। इसमें प्रत्येक बोर्ड के परीक्षार्थी आवेदन कर परीक्षा की निशुल्क तैयारी कर सकेंगे। स्वयं पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि पाठ्यक्रम में एनसीआरटी के विषय विशेषज्ञों की टीम ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार तैयारी करने के वीडियो अपलोड किए हैं। अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गणित और अंग्रेजी विषय शामिल किए गए हैं। छात्र अपनी समय सुलभता के अनुसार वीडियो देख पाएंगे। अन्य किसी वेबसाइट पर जानकारी नहीं खोजनी पड़ेगी। बताया कि पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
0000
ऐसे करें पंजीकरण
-मोबाइल या कंप्यूटर में www.swayam.gov.in वेबसाइट खोले
-sing up/register पर क्लिक करें
-नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से वेरिफाई करें
-कक्षा व विषय चुनें और कोर्स शुरू करें।
00000
स्वयं पोर्टल पर यह मिलेंगी सुविधाएं
-विषयवार वीडियो लेक्चर
-अध्ययन नोट्स व पीडीएफ सामग्री
-ऑनलाइन क्विज और टेस्ट सीरीज
-बीते कई वर्षों का मॉडल प्रश्नपत्र
-एनसीईआरटी विशेषज्ञों की ओर से तैयार रिवीजन कोर्स।
0000
यह पहल विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है। छात्र इस सुविधा का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनकी तैयारी और भी प्रभावी होगी। इसमें परीक्षार्थी शामिल होकर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
-सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल