फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board exams will be on 70 percent syllabus, sample paper also released

70 फीसदी पाठ्यक्रम पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, सैंपल पेपर भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams will be on 70 percent syllabus, sample paper also released
चंदौसी। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के करीब 44 हजार छात्र हैं। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई थीं। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य पर पड़े प्रभाव को देखते हुए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया है। अब 70 फीसदी पाठ्यक्रम से प्रश्न पत्र बनाए जाएंगे। इससे छात्रों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि बोर्ड में पाठ्यक्रम में से कठिन यूनिट व इकाईयों के कुछ भाग कम किए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ज्यादा समस्या न हो।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के चलते कॉलेज समय से नहीं खुल पाए थे। कुछ समय विद्यालय खुले, फिर तीसरी लहर आ गई। जिससे स्कूल कॉलेज भी बंद रहे। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ा था। फरवरी की शुरूआत में विद्यालयों को खोला गया, लेकिन पर्याप्त समय न मिलने के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो सका। इस स्थिति को देखते हुए यूपी बोर्ड ने कक्षा-दस व इंटर के परीक्षार्थियों के पाठ्यक्रम को कम कर दिया। जो प्रश्नपत्र आएंगे व 70 फीसदी कोर्स के आधार पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोर्स निर्धारित करके पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करा दिया है। जिससे परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधी तैयारियों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर ही सैंपल पेपर जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना संक्रमण के चलते 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया है। सभी विषयों में जो कठिन टॉपिक थे, उनके कुछ हिस्से कम किए हैं। ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा में दिक्कतों का सामना न करना पड़ेे।
मनोज कुमार, गणित शिक्षण एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी
सभी प्रधानाचार्यों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया था, वह छात्रों को परिषद द्वारा हटाए गए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम की जानकारी दे दें। ताकि तैयारियों में छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस संभल
बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते है पाठ्यक्रम
एसएम इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर का 70 फीसदी पाठ्यक्रम में होगी। यह पाठ्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर यह पाठ्यक्रम कक्षावार उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed