फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Evaluation work completed, now waiting for the result

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन कार्य पूरा, अब परिणाम का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation work completed, now waiting for the result
चंदौसी। यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षकों द्वारा पूरा कर लिया गया। मंगलवार को मूल्यांकन कार्य के आखिरी दिन शेष बची इंटर की 629 कॉपियों की जांच की गई। डीआईओएस ने बताया कि इस बार हाईस्कूल की 154526 और इंटर की 94169 कुल 248695 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीते 19 मार्च से परीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। हालांकि हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 मार्च को ही पूरा कर लिया गया था। इसके बाद से जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच चल रही थी। मंगलवार को शेष बची इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन केंद्र शंकर भूषण जनता इंटर कॉलेज संभल में इंटर की 222 कॉपियों की जांच 11 परीक्षकों ने की। वहीं एसएम इंटर कॉलेज में इंटर की 407 कॉपियों की जांच पांच परीक्षकों ने की। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि समय से मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। जिसके लिए उपनियंत्रक, परीक्षक व उप्रधान बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने समय के चलते मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन

........................

14 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य
डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि बीते 19 मार्च से जिले में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। जिसमें एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, इंटर मीडिएट कॉलेज बहजोई, हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज बहजोई, आचार्य मुक्तेश हाकिम रईस इंटर कॉलेज संभल शामिल था। मूल्यांकन कार्य में 124 उपप्रधान और 1171 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। डीआईओएस ने बताया कि एक परीक्षक को एक कॉपी जांचने में सात से आठ मिनट तक का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed