फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets will be done at five centers under CCTV surveillance

यूपी बोर्ड : सीसीटीवी की निगरानी में पांच केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets will be done at five centers under CCTV surveillance
जिले में 23 अप्रैल से सीसीटीवी की निगरानी में पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेेंगे। सभी परीक्षकों को सुबह दस बजे निर्धारित समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन के समय स्टेप मार्किंग की जाएगी। लिखने वाले छात्रों का इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले में 12 अप्रैल को समाप्त हो गईं। हाईस्कूल में करीब 24 हजार और इंटर में करीब 20 हजार छात्र पंजीकृत हैं। मूल्यांकन की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। जिले में बहजोई के बहजोई इंटर कॉलेज, हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज, संभल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने केंद्र नियंत्रकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल लेकर न जाएं, उनके मोबाइल पहले ही जमा करा लिए जाएं।
विज्ञापन

परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल की 50, इंटर की 40 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होंगी
बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी परीक्षक पहले दिन से ही सुबह दस बजे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर पहुंचेंगे। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम हाईस्कूल की 50 और इंटर की 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित विषय में भी होगी स्टेप मार्किंग
यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रश्न बड़ा हो या छोटा, छात्र ने प्रश्न का जितना उत्तर सही दिया है, उतने अंक उसे दिए जाएं। यह स्टेप मार्किंग गणित विषय में भी लागू होगी। यदि छात्र ने गणित विषय में आधा प्रश्न हल किया है अथवा उत्तर सही नहीं हुआ, तो जितना प्रश्न किया है उसी पर अंक दिए जाएंगे। पहले गणित विषय में आखिर में उत्तर गलत हो जाने पर भी उस प्रश्न के अंक शून्य दिए जाते थे।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षकों को सुबह दस बजे मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 23 अप्रैल से मूल्यांकन होगा। इस बार स्टेप मार्किंग से मूल्यांकन किया जाएगा।
मनोज आर्य, डीआईओएस संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed