फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Board exam centres to be decided through online system

यूपी बोर्ड: ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

Tue, 04 Nov 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Board exam centres to be decided through online system
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार परीक्षा केंद्र ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से तय किए जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं के फोटो और विवरण भी अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन के दौरान परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अपलोड किया जाएगा। विद्यालयों को आवेदन करते समय अपने यहां की आधारभूत सुविधाओं का पूरा ब्यौरा अपलोड करना होगा। इसमें विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र रखने के बॉक्स और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में दो नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षित स्ट्रांग रूम होना चाहिए। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों के लिए चार डबल लॉक वाले बॉक्स व उत्तर पुस्तिकाओं के लिए अलग सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा मुख्य द्वार और सभी परीक्षा कक्षों के बाहर दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। सुविधाओं और आधारभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर केंद्र निर्धारित होंगे।

-सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed