फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: 9th, 11th registration date extended till 10th September

यूपी बोर्ड : नौवीं, 11वीं पंजीकरण की तिथि दस सितंबर तक बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 9th, 11th registration date extended till 10th September
यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की तिथि 25 अगस्त से बढ़ाकर दस सितंबर कर दी गई है। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 250 राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय हैं। कक्षा नौ व 11वीं में करीब 42 हजार छात्र-छात्रा हैं। बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं व 11वीं के छात्रों के पंजीकरण के निर्देश दिए थे। शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अगस्त थी लेकिन अभी भी कुछ छात्रों का पंजीकरण रह गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के पंजीकरण की तिथि को आगे बढ़ाकर दस सितंबर तक कर दिया है। अग्रिम पंजीकरण के लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर ऑनलाइन किया सकेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्ययनरत छात्रों से 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में धनराशि जमा करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद विद्यालयों के विवरण नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय आदि की 11 सितंबर से 15 सितंबर के बीच जांच की जाएगी। जांच में कोई खामी मिलती है तो प्रधानाचार्य 16 सितंबर से 30 सितंबर तक संशोधित अपडेट कर सकेंगे। इस दौरान नए छात्रों का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसके साथ ही पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटो युक्त नामावली व कोष पत्र की प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं व 11वीं के पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ाकर दस सितंबर कर दी है। प्रधानाचार्य छूटे अथवा नए प्रवेश वाले छात्रों का पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed