फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: 40238 students took the exam on the first day

यूपी बोर्ड : पहले दिन 40238 छात्र-छात्राएं ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 40238 students took the exam on the first day
चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद बाहर आते छात्र। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को शुरू हुई परीक्षा में पहले दिन 3466 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी 70 केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रश्न पत्र आसान होने से विद्यार्थियों के खिले नजर आए। दोनों पालियों में कुल 43,704 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 40,238 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी में 24,667 और इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में 154 विद्यार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2127 और इंटरमीडिएट में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी में 18,883 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला अध्यापिकाएं तैनात थीं। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed