फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Big action by Sambhal SP... 39 policemen including Gunnaur police station in-charge suspended

UP: संभल एसपी की बड़ी कार्रवाई... गुन्नौर थाना प्रभारी समेत 39 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, छह चौकी इंजार्च भी शामिल

Tue, 18 Jun 2024 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

संभल के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई की जद में 13 दरोगा भी आए हैं। 

विज्ञापन
UP: Big action by Sambhal SP... 39 policemen including Gunnaur police station in-charge suspended
संभल एसपी कुलदीप गुनावत - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनके अलावा छह चौकी प्रभारी समेत 13 दरोगा और 25 सिपाही लाइन हाजिर किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिन पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर किया गया है उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने को लेकर चर्चा है कि गांव भोजराजपुर में हुई महिला की हत्या में गाज गिरी है। वहीं चौकी प्रभारियों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं होने के चलते कार्रवाई किए जाने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी पर राजनीतिक दलों ने भी कई बार पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर चौकी के नजदीक ही अवैध कार स्टैंड संचालित होता रहा और कार्रवाई सोमवार को तब हुई जब अधिकारियों ने निर्देश किए।

चर्चा है कि इन्हीं दो कारण के चलते चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इसी तरह की लापरवाही के चलते अन्य चौकी प्रभारी व थानों में तैनात दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


वहीं दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शिकायतों के आधार पर लाइन हाजिर किए गए हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए के लिए किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed