{"_id":"66517041d1a2aecd180bf95f","slug":"up-after-dispute-he-slapped-his-wife-then-threw-acid-on-her-she-committed-suicide-by-consuming-poison-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाद के बाद पत्नी को मारा थप्पड़, फिर चेहरे पर फेंक दिया तेजाब, खुद जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाद के बाद पत्नी को मारा थप्पड़, फिर चेहरे पर फेंक दिया तेजाब, खुद जहर खाकर दे दी जान
Sat, 25 May 2024 10:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 10:30 AM IST
सार
संभल में पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा। इसके बाद उस पर तेजाब डाला दिया। इससे वह झुलस गई। बाद में पति ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंककर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनको रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय पति ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला का मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी थी। विवाद ज्यादा बढ़ा तो युवक ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके पति बाहर से घूमकर आए और थप्पड़ जड़ दिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उन्होंने तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। वहीं परिजनों ने बताया कि दंपती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था।
विज्ञापन
दंपती में विवाद हुआ था। पत्नी ने तेजाब डालने का आरोप लगाया है। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल