{"_id":"577c0e884f1c1be6567f9a88","slug":"untrained-woman-health-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की लापरवाही से गई नवजात की जान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की लापरवाही से गई नवजात की जान, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
संभल के मोहम्मदपुर टांडा में नवजात शिशु की कमर पर झोलाछाप महिला चिकित्सक द्वारा की गई पिटाई के निशान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मोहम्मदपुर टांडा में मंगलवार दोपहर एक हेल्थ केयर सेंटर में अप्रशिक्षित दाई की लापरवाही से एक नवजात की जान चली गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पीड़ित परिवार ने तहरीर भी दिया है, मगर कुछ लोगों की ओर से सुलह-समझौते की कोशिशों की वजह से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
मोहम्मदपुरटांडा निवासी शेर मोहम्मद की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने वह रविवार को रात्रि कस्बे के ही जच्चा-बच्चा हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह शेर मोहम्मद की पत्नी ने एक बालक को जन्म दिया। बालक पैदा होते वक्त शेर मोहम्मद की खाला रफीकन साथ थी। उसका आरोप है कि, अप्रशिक्षित दाई ने प्रसव में लापरवाही बरता और इसके चलते नवजात की हालत बिगड़ गई।
उसे संभल के एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया। शिशु को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन मंगलवार को दोपहर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। परिजन उसे मेरठ ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक पता लगा कि नवजात की जान चली गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर टांडा चौकी की पुलिस पहुंची लेकिन हेल्थ केयर सेंटर के संचालक और अप्रशिक्षित दाई दोनों भाग चुके थे। इस दौरान हेल्थ केयर सेंटर पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन कुछ लोगों ने दबाव बना दिया। इसलिए मामला दर्ज नहीं हो सका।
यदि पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीएमओ को भेजकर झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जेबी सिंह, कार्यवाहक, सीएमओ।
पहले तो प्रसव में लापरवाही हुई। हेल्थ केयर सेंटर में कोई योग्य डाक्टर नहीं था। एक महिला ने ही प्रसव कराया जो अप्रशिक्षित दाई थी। बच्चे की हालत बिगड़ने लगी उसे संभल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। -रफीकन।